Hisar के लिए नई सड़क और आरओबअी को मंजूरी, तोशाम रोड से कैमरी रोड तक डाबड़ा माइनर के साथ होगा निर्माण
Hisar News : हरियाणा के हिसार जिले में सड़क निर्माण प्रोजेक्ट को लेकर प्रक्रिया अब तेज हो गई है। अब हिसार जिले को शहर (Hisar News) के जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार की ओर से नई सड़क के निर्माण को लेकर मंजूरी दे दी गई है। अब इस रोड निर्माण के प्रोजेक्ट के लिए अवैध कब्जों और अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
Hisar Media (Hisar New Road) हरियाणा के हिसार जिले में अब विकास की रफ्तार को तेज करते हुए नए प्रोजेक्ट को हिसार (Hisar New Projects) की धरती पर उतारने की तैयारी की जा रही है। अब हाल ही में सरकार की ओर से नई सड़क और रेलवे आरओबी प्रोजेक्ट की मंजूरी दे दी गई है। इस नई रोड के निर्माण से लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। खबर में जानिए ये नई सड़क कहां से कहां तक बनाई जानी है।
दो चरणों में पूरा होगा प्रोजेक्ट का काम
दरअसल, बता दें कि तोशाम रोड से कैमरी रोड तक डाबड़ा माइनर के साथ निर्मित की जाने वाली नई सड़क और रेलवे आरओबी प्रोजेक्ट (Railway ROB Project) की मंजूरी मिली है। इस प्रोजेक्ट को टू-फेज में पूरा किया जाएगा और सरकार ने दूसरे फेज में होने वाले काम को लेकर तकरीबन 70 करोड़ रुपये का बजट की स्वीकृति दी है। अब माइनर के साथ ही सड़क निर्माण का मार्ग क्लियर हो गया है। प्रोजेक्ट पूरा होने पर दिल्ली रोड पर जाम से छुटकारा मिलेगा।
लोक निर्माण विभाग इसका डिटेल्ड एस्टीमेट (Detailed Estimate) तैयार कर टेंडर प्रोसेस की शुरुआत करेगा। टेंडर प्रोसेस पूरा होने पर काम की शुरुआत हो जाएगी। सबसे पहले तो प्रोजेक्ट के बीच में अड़चन बन रहे पेड़ों की कटाई होगी। इसके अलावा डावड़ा माइनर के पास किए गए सभी अवैध कब्जों और अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा।
कहां पर बनेगी ये स्लिप रोड
हिसार के सबसे व्यस्त डाबड़ा चौक को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए भी विभाग की ओर से मास्टर प्लान (Master plan from department) तैयार कर लिया गया है। बता दें कि चौक पर प्रपोजड स्लिप रोड के निर्माण का टेंडर लग गया है, जिस पर तकरीबन लागत 38.51 लाख रुपये की आएगी। यह स्लिप रोड सेक्टर-13 की ओर निर्मित होगी।
बाईपास के निर्माण से कौन होंगे लाभान्वित
जानकारी के लिए बता दें कि यह नई सड़क आगे चलकर दिल्ली रोड के एक मजबूत ऑप्शन बनेगी, जिससे दिल्ली रोड पर वाहनों का भार कम होगा। इस बाईपास (Hisar New Bypass) के निर्माण से शहर की निवेसियों को लाभ पहुंचेगा। खासतौर पर इस बाइपास का फायदा सेक्टर 9-11, सेक्टर 13, 16-17, पीएलए, मॉडल टाउन, जवाहर नगर, हाउसिंग बोर्ड और डिफेंस कॉलोनी के निवासियों को होगा और उन्हें दूसरे छोर पर जाने के लिए परेशानी नहीं होगी।
प्रोजेक्ट में इतनी आएगी लागत
यह प्रोजेक्ट (Hisar Projects News) 3.4 किमी बनाया जाने वाला है। इस प्रोजेक्ट के फर्स्ट फेज, जो कैमरी रोड सेराजगढ़ रोड तक बनाया जाएगा। इस 690 मीटर लंबे हिस्से के लिए विभाग की ओर से टेंडर जारी किए गए हैं।
अब यहां से अवैध कब्जे हटाते ही जमीनी काम की शुरुआत होगी। तोशाम रोड से कैमरी रोड के दूसरे फेज में 2.7 किलोमीटर लंबे हिस्से में एक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण (Construction of railway overbridge) किया जाने का प्लान है। इसी चरण के लिए मुख्यालय से 70 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के काम को लेकर 70 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। अब डीएनआईटी तैयार का टेंडर प्रोसेस शुरू होगा।
